Monday, 23 November 2026
BREAKING
iPhone 18: मार्च 2027 में हो सकता है लॉन्च, भारत में एक लाख रुपये के आसपास होगी शुरुआती कीमत!IND vs NZ: केएल राहुल का शतक, गिल 98 रन पर आउट; तीसरे दिन भारत ने 118 रन की बढ़त बनाईतुलसी विवाह 2026: आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें घर पर विवाह कराने की पूरी विधिअमित शाह का बड़ा बयान: कश्मीर घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं, अनुच्छेद 370 हटाने को बताया अहम कदमयमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों के बाद तनाव बढ़ा, 41 लोगों की मौत का दावा; हूतियों ने किया जवाबी हमलामहीनों तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, जानिए कितने समय में बदलना है जरूरीiPhone 18: मार्च 2027 में हो सकता है लॉन्च, भारत में एक लाख रुपये के आसपास होगी शुरुआती कीमत!IND vs NZ: केएल राहुल का शतक, गिल 98 रन पर आउट; तीसरे दिन भारत ने 118 रन की बढ़त बनाईतुलसी विवाह 2026: आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें घर पर विवाह कराने की पूरी विधिअमित शाह का बड़ा बयान: कश्मीर घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं, अनुच्छेद 370 हटाने को बताया अहम कदमयमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों के बाद तनाव बढ़ा, 41 लोगों की मौत का दावा; हूतियों ने किया जवाबी हमलामहीनों तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, जानिए कितने समय में बदलना है जरूरी
मौसम और AQI
National

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र बदल रहा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By · December 3, 2025 · 11:23 am · 8 min read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं तक भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश पहुंचाया। हमारा जनजातीय समाज भी भगवान श्रीकृष्ण की मुरली और मयूर पंख के उपयोग के साथ संपूर्ण समाज से जुड़कर समरस भाव से रहता आया है। भारतीय सिनेमा ने भी राष्ट्र भक्ति के विचार को सशक्त बनाना प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक सुखद परिवर्तनशील वातावरण को हम देख रहे हैं। राष्ट्र बदल रहा है। कोरोना के कठिन दौर में नागरिकों को जीवन रक्षा के लिए वैक्सीन की व्यवस्था की गई। भारत दुनिया की आर्थिक शक्ति बना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘जनजातीय प्रज्ञा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चैनल के मैनेजिंग एडीटर मध्यप्रदेश श्री प्रवीण दुबे और मैनेजिंग एडिटर छत्तीसगढ़ श्री विश्वेश ठाकुर ने बातचीत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण और सम्मान, स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समाज से जुड़ी प्रदेश के विभिन्न हस्तियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें पद्म श्री अर्जुन धुर्वे डिंडोरी, फुलझरिया बाई, डिंडोरी, श्री सूर्यभान मरावी बालाघाट, साक्षी भवड़िया अलीराजपुर, प्रियंका अलीराजपुर, रोहित वैशाखी बड़वानी और बसंती देवी अनूपपुर शामिल हैं।

प्रमुख बिन्दु

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं तक भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश पहुंचाया।
  • जनजातीय समाज भी भगवान श्रीकृष्ण की मुरली और मयूर पंख के उपयोग के साथ संपूर्ण समाज से जुड़कर समरस भाव से रहता आया है।
  • भारतीय सिनेमा ने भी राष्ट्र भक्ति के विचार को सशक्त बनाना प्रारंभ किया है।
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक सुखद परिवर्तनशील वातावरण को हम देख रहे हैं।
  • राष्ट्र बदल रहा है।
  • भारत दुनिया की आर्थिक शक्ति बना है।
  • प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण और सम्मान, स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया।
  • जनजातीय समाज से जुड़ी प्रदेश के विभिन्न हस्तियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *