
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में तिरंगा लहराकर दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एक साथ दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया, जो कटरा और श्रीनगर को रेल लाइन से जोड़ेंगी। देश में पहली बार वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक एवं तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी तक पहुंचेगी।

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने चिनाव ब्रिज का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना में शामिल इंजीनियरों और उनके सहयोगी कर्मचारियों से भी मिले और उनके कार्य को सराहा। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल रहे।
उधमपुर-बनिहाल-श्रीनगर रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन का कमर्शियल संचालन सात जून से शुरू होगा। एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे भी यात्रियों की सुविधा के लिए जोड़े गए हैं। श्रीनगर से कटरा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।
वन्दे भारत ट्रेन की टाइमिंग
- ट्रेन संख्या 26401 सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रवाना होगी, 9:58 पर बनिहाल पहुंचेगी और 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 26402, श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी, बनिहाल होते हुए 5:05 बजे कटरा पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 26403 भी सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 26404 श्रीनगर से सुबह 8:00 बजे चलेगी और कटरा 11:05 बजे पहुंचेगी।
किसी भी प्रकार के वातावरण को बखूभी झेल सकता है ये ब्रिज। यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की हवा के साथ भूकंप का भी सामना कर सकता है।