बॉलीवुड के चर्चित जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर के लग्ज़री होटल ITC Mementos में पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की।
शादी के बाद 27 फरवरी को दोनों ने पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ में कदम रखा। उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले, मुस्कुराते हुए मीडिया और फैंस का अभिवादन करते नज़र आए।
रश्मिका ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं विजय सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद रॉयल लगे। दोनों ने हाथ जोड़कर सबका धन्यवाद किया और कैमरों की ओर प्यार से मुस्कान बिखेरी।
सोशल मीडिया पर #Virosh ट्रेंड कर रहा है, और फैंस इस जोड़ी को “ड्रीम कपल” बता रहे हैं।
अब यह जोड़ा विजय के होमटाउन हैदराबाद के लिए रवाना हो चुका है, जहां एक रिसेप्शन की उम्मीद जताई जा रही है।