Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
International

रूस का यूरोपीय देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं, उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव का बयान

By · November 10, 2026 · 10:56 am · 7 min read

रूस का यूरोप पर हमले का कोई इरादा नहीं, रयाबकोव का बयान

रूस और यूरोपीय देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच मॉस्को ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका यूरोप के किसी देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि रूस के पास यूरोपीय देशों पर हमला करने की न तो कोई योजना है और न ही इसकी कोई वजह है।

रयाबकोव ने यह बयान यूरोप के सैन्यीकरण से जुड़े एक गोलमेज सम्मेलन में दिया। यह बैठक यूरोप में सुरक्षा और सैन्य तनाव के मुद्दे पर ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड को-ऑपरेशन इन यूरोप (OSCE) के तहत आयोजित की गई थी।

पश्चिमी देशों पर लगाया तनाव बढ़ाने का आरोप

रयाबकोव ने कहा कि पश्चिमी देश यूरोप में रूस के साथ संभावित सैन्य टकराव को ऐसे पेश कर रहे हैं, जैसे यह संघर्ष होना लगभग तय हो। उन्होंने इस सोच पर आपत्ति जताते हुए कहा कि रूस निकट भविष्य ही नहीं, बल्कि मध्यम और लंबी अवधि में भी किसी देश पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा है।

हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि रूस के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की जाती है, तो मॉस्को को जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

रूस ने यूरोप के साथ बातचीत की वकालत की

रूसी उप विदेश मंत्री ने कहा कि यूरोप में लंबे समय तक स्थिरता बनाए रखने के लिए रूस और उसके सहयोगियों के हितों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने समानता, सुरक्षा और एक-दूसरे के हितों के सम्मान के आधार पर यूरोपीय देशों के साथ बातचीत की जरूरत पर जोर दिया।

रयाबकोव ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी पश्चिमी देशों की आलोचना की। उनका आरोप था कि पश्चिम ने यूक्रेन को समझौते के बजाय युद्ध का रास्ता चुनने के लिए प्रेरित किया।

नाटो की रणनीति पर भी उठाए सवाल

बैठक में रूसी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख यूलिया झदानोवा ने भी यूरोप में बढ़ते सैन्य तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने नाटो की ‘एस्केलेशन मैनेजमेंट’ रणनीति की आलोचना करते हुए कहा कि रूस और नाटो के बीच बढ़ते तनाव को नियंत्रित रखना आसान नहीं होगा।

रूस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं और यूरोप की सुरक्षा को लेकर पश्चिमी देशों में चिंता बनी हुई है।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *