Sunday, 25 October 2026
BREAKING
National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की आत्मीय अगवानी

By · April 11, 2026 · 1:40 pm · 5 min read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की शनिवार को भोपाल के स्टेट हैंगर पर आत्मीय अगवानी की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह रायसेन में आयोजित कृषि महोत्सव प्रर्दशनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए ट्रांजिट विजिट पर स्टेट हैंगर भोपाल आये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह का पुष्प-गुच्छ  एवं शॉल ओढ़ाकर प्रदेश में आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को   स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

 स्टेट हैंगर में अल्प-विश्राम के बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से रायसेन के लिए रवाना हुए।

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल के लोकसभा सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री विष्णु खत्री, महापौर श्रीमती मालती राय, जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी केंद्रीय मंत्री श्री सिंह को पुष्प भेंट किए।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *