Thursday, 12 November 2026
BREAKING
Business

Nvidia CEO Jensen Huang पर संकट: बोर्ड कर सकता है पद से हटाने पर फैसला, आफ्टर-ऑवर्स में शेयर 8% लुढ़के

By · November 12, 2026 · 11:27 am · 9 min read

Nvidia CEO Jensen Huang पर संकट, शेयर 8% गिरे

अमेरिकी टेक कंपनी Nvidia के CEO और सह-संस्थापक Jensen Huang को लेकर कंपनी में बड़ा नेतृत्व संकट खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी का बोर्ड उन्हें पद से हटाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद बुधवार को अमेरिकी बाजार बंद होने के बाद Nvidia के शेयरों में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी का बोर्ड बुधवार देर रात बैठक कर Huang के भविष्य पर चर्चा करने की तैयारी में था। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब कंपनी पहले ही CEO से जुड़े व्यक्तिगत संबंधों और संभावित हितों के टकराव के आरोपों की आंतरिक जांच कर रही है।

दो कथित संबंधों को लेकर विवाद

Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड Jensen Huang को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से उनके दो कथित विवाहेतर संबंधों का जिक्र किया गया है। इनमें एक संबंध Alice Huang नाम की कारोबारी महिला से जुड़ा बताया गया है, जिन पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीन के लिए Nvidia चिप्स की सप्लाई में भूमिका होने का संदेह है।

वहीं, New York Times की रिपोर्ट में Nvidia की उपाध्यक्ष Kimberly Powell के साथ भी कथित संबंध का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Powell कंपनी में Huang को रिपोर्ट करती थीं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि रॉयटर्स नहीं कर पाया है।

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

बोर्ड की संभावित कार्रवाई की खबर सामने आते ही Nvidia के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में 8 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। निवेशकों के बीच इस बात को लेकर चिंता बढ़ी है कि अगर कंपनी के लंबे समय से CEO रहे Huang को पद छोड़ना पड़ा, तो कंपनी के नेतृत्व और भविष्य की रणनीति पर क्या असर पड़ेगा।

Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी के कारोबार का बड़ा हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर के लिए चिप्स की मांग से जुड़ा है। ऐसे में CEO को लेकर अनिश्चितता का असर निवेशकों के भरोसे पर भी पड़ सकता है।

बोर्ड की जांच और संभावित उत्तराधिकारी

Nvidia के बोर्ड ने पहले ही मामले की जांच शुरू कर दी है और बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद ली है। कंपनी के नियमों के मुताबिक, बोर्ड के बहुमत मत से CEO को कारण सहित या बिना कारण पद से हटाया जा सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार, Huang के संभावित उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चा हो रही है। कंपनी की CFO Colette Kress को अंतरिम जिम्मेदारी के लिए एक संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, Nvidia ने किसी उत्तराधिकारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अमेरिकी सांसद भी मांग रहे हैं जवाब

इस विवाद में अमेरिकी सांसदों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। वे कंपनी के CEO से बंद कमरे में जानकारी देने की मांग कर रहे हैं और चीन को उन्नत AI चिप्स की सप्लाई से जुड़े सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल Nvidia के बोर्ड की बैठक और जांच के नतीजों पर सबकी नजर है। अभी तक Jensen Huang को पद से हटाने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *