Monday, 26 October 2026
BREAKING
Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, रणवीर सिंह ने डांस कर मनाया जश्न

By · March 20, 2026 · 11:10 am · 3 min read

बॉलीवुड में एक बार फिर जश्न का माहौल है। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले 24 घंटे में ही 200 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा पार कर लिया है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने खुशी से झूमते हुए डांस किया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म की टीम के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी, एक्शन और रणवीर की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है।

आदित्य धर की यह फिल्म उनके निर्देशन करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *