Monday, 26 October 2026
BREAKING
National

चार इमली बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु भूमि पूजन संपन्न

By · January 4, 2026 · 4:26 pm · 7 min read

भोपाल। दिनांक 04 जनवरी 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे चार इमली बस्ती स्थित बोर्ड कॉलोनी के मैदान में सकल हिंदू समाज द्वारा प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन के निमित्त विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा भोपाल शहर में लगभग 300 स्थानों पर विभिन्न तिथियों में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ये सभी कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव के, सामाजिक समरसता के भाव के साथ आयोजित होंगे।

इसी क्रम में चार इमली बस्ती के पाँच मोहल्लों—चार इमली, आरबीआई, एसबीआई, बोर्ड कॉलोनी (रविशंकर नगर) एवं ऋषि नगर—का संयुक्त हिंदू सम्मेलन दिनांक 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बोर्ड कॉलोनी के मैदान में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में एक संत/कथावाचक धर्म विषय पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही मातृशक्ति द्वारा ‘पाँच परिवर्तन’ विषय पर माताओं-बहनों की भूमिका पर उद्बोधन दिया जाएगा तथा समाज के एक अन्य वक्ता भी विचार व्यक्त करेंगे।

सम्मेलन की तैयारी के तहत आज भूमि पूजन उपरांत सकल समाज द्वारा चार इमली बस्ती में पैदल यात्रा निकाली गई। आगामी दिनों में प्रतिदिन विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, व्यापक गृह-संपर्क किया जाएगा तथा प्रीतियोगीताओं सहित विविध माध्यमों से बस्तीवासियों तक सम्मेलन का संदेश पहुँचाया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

इस आयोजन हेतु गठित टीम द्वारा आज बस्ती का भ्रमण गाजे-बाजे के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रणय बहल (संयोजक), डॉ. कृपाशंकर चौबे (सह-संयोजक), डॉ. प्रियेश उपाध्याय (प्रबंधक), नितिन प्रभात एवं सचिन प्रभात (सह-प्रबंधक), अलंकार जैन (कोषाध्यक्ष) सहित आयोजन टोली के सदस्य—प्रमोद मेवाड़, श्रीकिसन मेवाड़, शिशुपाल यादव, आशीष यादव, महिपाल सिंह चौहान, श्री शम्भूदयाल रीछारिया, रामसागर सेन — अनेक बालक बालिकाओं मातृशक्ति एवं लगभग दो सैकड़ा समाजजन उपस्थित रहे।तात्या टोपे जिले के सायंभाग प्रचारक श्री राजेश जी दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उन्होंने विस्तार से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को बहुत ही सरल तरीक़े से समझाया।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *