Monday, 26 October 2026
BREAKING
National

प्रधानमंत्री ने भारत के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की बोली जीतने पर देश को बधाई दी

By · November 27, 2025 · 11:25 am · 3 min read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की बोली जीतने पर खुशी जताई है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह उपलब्धि भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना को प्रतिबिंबित करती है, जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र में सुदृढ़ स्थान दिलाया है।

एक्स पर एक पोस्ट में, मोदी ने लिखा:

“बहुत खुशी है कि भारत ने शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेज़बानी के लिए बोली जीत ली है!

भारत के लोगों और खेल इकोसिस्टम को बधाई। यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना है, जिससे भारत को वैश्विक खेल मानचित्र में सुदृढ़ स्थान मिला है।

वसुधैव कुटुम्बकम की सोच के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को बड़े उत्साह के साथ मनाने के प्रति उत्सुक हैं।

हम दुनिया का स्वागत करने के प्रति भी उत्सुक हैं!

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *