Saturday, 24 October 2026
BREAKING
National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले मिनी ब्राजील (विचारपुर) के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी

By · November 26, 2025 · 10:49 am · 6 min read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शहडोल के ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने मंगलवार को मंत्रालय में भेंट की। खिलाड़ियों के साथ उनके जर्मन प्रशिक्षक डाइटमर बायर्सडार्फर, मैनुअल शेफ़र और खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और भावी स्पर्धाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों का स्वागत किया।

शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर को मिनी ब्राज़ील की संज्ञा दी गई है। यह खिलाड़ी हाल ही में जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण यात्रा से लौटे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में भी शहडोल जिले के खिलाड़ियों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल विभाग को निर्देश दिए थे कि विचारपुर अर्थात मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए जर्मन यात्रा पर भेजा जाए। इसके लिए खेल विभाग और भारतीय दूतावास द्वारा आवश्यक वित्तीय और प्रशासन व्यवस्थाएं की गईं। खिलाड़ियों को फुटबॉल किट, स्पोर्ट्स शूज़ उपलब्ध करवाने के साथ ही उनका फिटनेस मूल्यांकन और मेडिकल परीक्षण करवाकर विदेश यात्रा के पूर्व प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया।

खिलाड़ियों ने बताए जर्मनी यात्रा के अनुभव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शहडोल जिले के विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने 4 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी में प्राप्त प्रशिक्षण के अनुभव शेयर किये। जर्मनी से 14 अक्टूबर को भोपाल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत भी हुआ। इस सप्ताह जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमर बायर्सडार्फर और मैनुअल शेफ़र विचारपुर पहुंचे। दोनों कोच खिलाड़ियों के परिवार-जन से भी मिले। जर्मन प्रशिक्षकों द्वारा भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *