Monday, 26 October 2026
BREAKING
International

अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमानों के लिए तकनीकी समर्थन की मंज़ूरी दी

By · December 11, 2025 · 6:47 pm · 3 min read

अमेरिका ने पाकिस्तान को F‑16 लड़ाकू विमानों के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सपोर्ट पैकेज की मंज़ूरी दे दी है। इस सौदे की कीमत लगभग 686 मिलियन डॉलर है।

डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने अमेरिकी कांग्रेस को भेजे पत्र में बताया कि यह पैकेज पाकिस्तान की Block‑52 और Mid‑Life Upgrade F‑16 fleet को आधुनिक बनाने में मदद करेगा। इसमें Link‑16 डेटा लिंक सिस्टम, क्रिप्टोग्राफिक उपकरण, अपग्रेडेड एवियोनिक्स, ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं।

अमेरिकी एजेंसी ने साफ किया कि यह सौदा अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को भी मज़बूत करेगा, क्योंकि इससे पाकिस्तान की सेनाओं की US और पार्टनर फोर्सेज के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बनी रहेगी।

Share: WhatsApp X Facebook

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *